ताज़ा ख़बर

पंजाब में बादल ने फैलाया अंधेरा, अमरिंदर बनेंगे अगले सीएमः राहुल गांधी


नई दिल्ली। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी पंजाब के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के पहले दिन राहुल ने मजीठा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा पंजाब सरकार और आम आदमी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब के हर उद्योग पर बादल परिवार का कब्जा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में पांच नदियों का पानी पूरे देश को शक्ति देता था। बादल किसान को खुशी देते हैं, लेकिन पंजाब के बादलों ने जनता को कुछ नहीं दिया। राहुल गांधी ने साफ किया कि कांग्रेस की ओर से अमरिंदर सिंह ही मुख्यमंत्री के उम्मीदवार होंगे। मजीठा से चुनावी शंखनाद करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बादल सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा पंजाब में बादलों ने अंधेरा फैलाया है। पंजाब में नौकरी चाहिए तो बादलों को कर दो। यहां तक की कहीं जाना भी हो तो बादलों की बस में आपको जाना होगा। कहीं भी चले जाओ बादल टैक्स देना ही पड़ेगा। इसके कारण उद्योगपति पलायन कर रहे हैं। बादल परिवार ने पंजाब का भविष्य तबाह कर दिया है। कांग्रेस के युवराज ने कहा कि वे जिन्होंने पंजाब को चोट पहुंचाई है, उनको हम जेल में डाल के दिखाएंगे। हम पंजाब की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी। पंजाब का 70 फीसदी युवा ड्रग्स लेता है, हम ड्रग्स के खिलाफ कानून बनाएंगे। उन्होंने कहा, 'गुरु नानक देव ने कहा था कि सब का सब तेरा, लेकिन अकाली दल वाले कहते हैं- सब का सब मेरा।' आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि दिल्ली में अब तक सिर्फ कांग्रेस सरकार ने काम किया है। हमने जो वादे किए उसे पूरा भी किया। आप वाले सिर्फ बयानबाजी करते हैं। उन्होंने यमुना के जल साझेदारी के मामले में आप के दोहरे रवैए पर हमला किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल हर राज्य में लोगों से अलग-अलग बात करते हैं। एक आदमी पूरी पार्टी, सरकार चलाता है। उन्होंने कहा कि केवल एक 'पंजाबी' ही पंजाब का मुख्यमंत्री बन सकता है। यहां बाहरी मुख्यमंत्री नहीं बन सकता। राहुल गांधी ने अपने रैली के दौरान एलान किया कि कांग्रेस की ओर से अमरिंदर सिंह मुख्यंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। अमरिंदर सिंह की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि अमरिंदर सिंह ने लोकसभा चुनाव में अरुण जेटली को हराया था। वे पटियाला के राजघराने से आते हैं। राहुल गांधी 27 जनवरी से 29 जनवरी तक पंजाब में रहेंगे। इस दौरान वह बादल परिवार के गढ़ में चुनाव प्रचार करने अलावा अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी प्रचार करेंगे। राहुल आज को मजीठा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। मजीठा विधानसभा क्षेत्र को अकालियों का गढ़ माना जाता है। यहां पर त्रिकोणीय मुकाबले में कांग्रेस के लाली मजीठिया का मुकाबला अकाली दल के दमदार नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और आम आदमी पार्टी के हिम्मत सिंह शेरगिल के साथ है। इसके अलावा राहुल 29 जनवरी को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के विधानसभा क्षेत्र लांबी में शुक्रवार को एक सभा को संबोधित करेंगे। बादल को इस सीट पर पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह चुनौती दे रहे हैं।
राहुल गांधी से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें http://dabizuban.blogspot.in/2017/01/blog-post_95.html
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: पंजाब में बादल ने फैलाया अंधेरा, अमरिंदर बनेंगे अगले सीएमः राहुल गांधी Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in