ताज़ा ख़बर

पोस्टर में बीजेपी को बताया असुर, प्रिंयका गांधी के लिए लिखा– ‘टूट पड़ो होकर शेर सवार’

(प्रियंका गांधी से जुड़ी रोचक खबरों को पढ़ने के लिए http://dabizuban.blogspot.in/2017/01/2019.html पर क्लिक करें)
<b>लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के कुछ पोस्टर देखने को मिले हैं। शुक्रवार (27 जनवरी) को सामने आए उन पोस्टर्स में प्रियंका गांधी को इंदिरा और दुर्गा बताया गया है। इतना ही नहीं पोस्टर में बीजेपी का नाम लिए बिना उन्हें असुर बताया गया है। पोस्टर में प्रियंका के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी की भी तस्वीर है। इसके अलावा पोस्टर में प्रियंका के लिए विवादित बयान देने वाले बीजेपी नेता विनय कटियार की फोटो भी लगाई गई है। पोस्टर के मुताबिक, इन पोस्टर्स को हसीब अहमद और ओम पांडे नाम के लोगों ने लगवाया है। पोस्टर पर लिखा है, ‘वो इंदिरा है, वो दुर्गा है, वो है शक्ति का अवतार, असुरो पर टूट पड़ो होकर शेर सवार।’ गौरतलब है कि बीजेपी नेता विनय कटियार प्रियंका गांधी के लिए विवादित बयान दिया था। 25 जनवरी को कांग्रेस की लिस्ट का जिक्र करते हुए कटियार ने कहा था कि उनसे (प्रियंका) ज्यादा बहुत सी सुंदर महिलाएं हैं जो स्टार कैंपेनर हैं। दरअसल, कांग्रेस की स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट में प्रियंका गांधी का भी नाम शामिल है। इसपर पत्रकार ने उनसे राय लेनी चाही थी। इसपर कटियार खूबसूरती का जिक्र करने लगे। जब उनसे इस बयान पर सफाई मांगी गई तो उन्होंने कहा, ‘अगर कोई खूबसूरत है तो इसमें कुछ गलत नहीं है। मैंने कहा था कि हमारे पास भी कई खूबसूरत नेता हैं जैसे स्मृति ईरानी। स्मृति ईरानी का खूबसूरत चेहरा है। उन्होंने अमेठी से चुनाव के दौरान कड़ी टक्कर दी थी। ऐसा मत कहो कि मेरी सोच गलत है। बल्कि आपको अपनी सोच पर काम करना करना चाहिए। क्या खूबसूरत होना गलत है?’ उत्तरप्रदेश में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। यूपी का चुनाव सात चरणों में होगा। उसके नतीजे 11 मार्च को आएंगे।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: पोस्टर में बीजेपी को बताया असुर, प्रिंयका गांधी के लिए लिखा– ‘टूट पड़ो होकर शेर सवार’ Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in