ताज़ा ख़बर

प्रियंका गांधी की पहल पर सपा-कांग्रेस में हुआ गठबंधन, 105 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस

प्रियंका गांधी की पहल पर इस गठबंधन को अंतिम रूप देने की चर्चा, (यह भी पढ़ें) प्रियंका ने आधी रात को किया डिंपल को कॉल 
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की तस्वीर साफ हो गई है। माना जा रहा है कि दोनों दलों ने गठबंधन और सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक 105 सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी। इससे पहले समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को 100 सीटें देने की बात कही थी। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी की पहल पर इस गठबंधन को अंतिम रूप दिया गया है। कांग्रेस की तरफ से सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल ने भी इसमें बड़ी भूमिका निभाई है। माना जा रहा है कि गठबंधन ना होने की एक वजह यह भी है कि कांग्रेस की तरफ से गठबंधन से जुड़ी सारी बातें करने के लिए ना तो राहुल गांधी आगे आए, ना ही प्रियंका गांधी। बल्कि उनकी तरफ से प्रशांत किशोर और पूर्व आईएएस ऑफिसर धीरज श्रीवास्तव को इसके लिए अखिलेश के पास भेजा गया था। इंडियन एक्सप्रेस को जानकारी मिली है कि अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के पास शुक्रवार या शनिवार की रात को एक बजे के करीब प्रियंका गांधी का फोन आया। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने फोन बंद किया हुआ है। लेकिन अखिलेश ने पहले ही कांग्रेस से कह रखा था कि गठबंधन की बात वे लोग डिंपल से कर सकते हैं। लेकिन अखिलेश को लगा था कि प्रियंका किसी सीनियर नेता को भेंजेगी लेकिन उन्होंने प्रशांत किशोर को भेज दिया। गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी ने 11 और 15 तारीख को होने वाले चुनावी चरण के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। सपा अब तक कुल 209 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। उनमें से 10 सीटें ऐसी हैं जहां से कांग्रेस विजयी रही थी। उत्तर प्रदेश में 11 फरवरी से 8 मार्च के बीच सात चरणों में विधानसभा चुनाव हो ने हैं। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन के बावजूद बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। यूपी विधानसभा में कुल 403 सीटें हैं। साल 2012 के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी ने 224 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। पिछले चुनावों में बसपा को 80, बीजेपी को 47, कांग्रेस को 28, रालोद को 9 और अन्य को 24 सीटें मिलीं थीं।  
प्रियंका ने आधी रात को किया डिंपल को कॉल 
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। लेकिन समाजवादी पार्टी और कांग्रेस अबतक साफ तौर पर इस नतीजे पर नहीं पहुंच पाए हैं कि यूपी चुनाव के लिए वे आपस में गठबंधन करेंगे या नहीं। गठबंधन ना होने की कई वजह सामने आ रही हैं। इनमें से एक वजह यह भी है कि कांग्रेस अखिलेश यादव का राजनीतिक कद भांप नहीं पाई थी यानी उन्होंने अखिलेश को काफी हल्के में ले लिया था। माना जा रहा है कि गठबंधन ना होने की एक वजह यह भी है कि कांग्रेस की तरफ से गठबंधन से जुड़ी सारी बातें करने के लिए ना तो राहुल गांधी आगे आए, ना ही प्रियंका गांधी। बल्कि उनकी तरफ से प्रशांत किशोर और पूर्व आईएएस ऑफिसर धीरज श्रीवास्तव को इसके लिए अखिलेश के पास भेजा गया था। अखिलेश हाल में पार्टी और परिवार में चल रही जंग जीतकर सबके सामने विजेता के रूप में आए हैं। ऐसे में उन्हें लगा कि राहुल-प्रियंका ना सही कम से कम पार्टी का कोई और दिग्गज नेता या फिर कांग्रेस वर्किंग कमेटी का कोई शख्स उनके पास आएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इंडियन एक्सप्रेस को जानकारी मिली है कि अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के पास शुक्रवार या शनिवार की रात को एक बजे के करीब प्रियंका गांधी का फोन आया। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने फोन बंद किया हुआ है। लेकिन अखिलेश ने पहले ही कांग्रेस से कह रखा था कि गठबंधन की बात वे लोग डिंपल से कर सकते हैं। लेकिन अखिलेश को लगा था कि प्रियंका किसी सीनियर नेता को भेंजेगी लेकिन उन्होंने प्रशांत किशोर को भेज दिया। एक सपा नेता ने इसपर कहा, ‘यूपी की राजनीति में अखिलेश का कद काफी बड़ा है। कांग्रेस इस बात को नहीं समझ पाई। इससे उनका घमंड और बेपरवाह रवैया साफ तौर पर देखा जा सकता है।’ सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश ने सोचा था कि राहुल गांधी भी उनसे मिलने के लिए आगरा या फिर लखनऊ आएंगे और गठबंधन पर बात करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अखिलेश ने इसको ‘दिल्लावाला घमंड’ समझा। फिर भी बातचीत के आखिर तक अखिलेश कांग्रेस को 99 सीट देने के लिए तैयार थे। जिसमें 25 ऐसे कैंडिडेट शामिल थे जो कि सपा के थे लेकिन कांग्रेस के निशान पर चुनाव लड़ने वाले थे। अखिलेश ने प्रशांत से कहा था कि 99 ‘लकी नंबर’ है। लेकिन कांग्रेस राजी नहीं हुई।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: प्रियंका गांधी की पहल पर सपा-कांग्रेस में हुआ गठबंधन, 105 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in