ताज़ा ख़बर

क्या ‘दंगा’ कराकर चुनाव जीतना चाहती है भाजपा?

भाजपा प्रत्याशी संगीत सोम के प्रचार वाहन से दिखाई जा रही थी विवादित वीडियो, मुकदमा हुआ दर्ज, (लखनऊ के भाजपा दफ्तर के बाहर कार्यकर्ता ने की आत्मदाह की कोशिश 
मेरठ। मेरठ के सरधना विधान सभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार संगीत सोम के प्रचार वाहन से विवादित वीडियो क्लिप दिखाए जाने पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। वीडियो क्लिप को जब्त कर दो लोगों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। संगीत सोम के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है। कुछ वर्ष पहले हुए मुजफ्फरनगर दंगे के दंश को लोग अभी भूल भी नहीं पाए हैं कि फिर भाजपा प्रत्याशी संगीत सोम का आपत्तिजनक वीडियो चर्चा में है। इससे लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या भाजपा ‘दंगा’ कराकर भाजपा चुनाव जीतना चाहती है। जानकारों के मुताबिक कुछ लोगों ने वाहन में लगी एलसीडी पर विवादित वीडियो क्लिप दिखाए जाने की प्रशासन से शिकायत की थी। क्लिप में संगीत सोम के विधायक बनने के बाद राजनीतिक सफर को इस तरह दिखाया गया है कि उनकी हीरो के तौर पर छवि उभरे. क्लिप में धर्म का हवाला देते हुए दंगे की खबरों, विधायक की गिरफ्तारी जैसी घटनाओं को दिखाया गया है। इसे प्रथम दृष्टया आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना गया है। बताया गया है कि प्रचार वाहन यूपी 15 बीटी (टाटा) के जरिए वीडियो क्लिप को दिखाया जा रहा था। वाहन पर सवार व्यक्ति चंद्रशेखर सिंह और ड्राइवर वीरेंद्र सिंह के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। इन से मीडिया सर्टिफिकेशन मॉनिटरिंग कमेटी का अनुमोदन प्रमाण पत्र मांगा गया जो वो नहीं दिखा पाए। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन आईपीसी की धारा 188 के तहत दंडनीय अपराध है। चंद्रशेखर सिंह और वीरेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
लखनऊ के भाजपा दफ्तर के बाहर कार्यकर्ता ने की आत्मदाह की कोशिश 
लखनऊ में भाजपा मुख्यालय में एक कार्यकर्ता ने आत्मदाह की कोशिश की। कार्यकर्ता का नाम राकेश कुमार दुबे बताया जा रहा है। दुबे शाहजहांपुर के ददरौल विधानसभा क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं। वो इस सीट पर किसी और को टिकट मिलने से नाराज थे। पार्टी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आने के बाद पार्टी में बगावत की सुगबुगाहट है। कुछ नेता खुलकर पार्टी हाईकमान के खिलाफ बोल रहे हैं तो वहीं टिकट की उम्मीद टूटने के बाद कई नेताओं ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। कई नेता ऐसे भी हैं जिनका दर्द सोशल मीडिया पर जाहिर हो रहा है।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: क्या ‘दंगा’ कराकर चुनाव जीतना चाहती है भाजपा? Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in