ताज़ा ख़बर

जजों की नियुक्ति पर राहुल ने साधा नरेंद्र मोदी पर निशाना

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने न्यायाधीशों की नियुक्ति को लेकर उच्चतम न्यायालय की तीखी टिप्पणी को लेकर आज (शनिवार, 13 अगस्त) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर प्रहार किया और कहा कि यह प्रधानमंत्री के लिए वास्तविकता की परख है। राहुल ने ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री के लिए उच्चतम न्यायालय की ओर वास्तविकता की परख है। यह कोई मोदी की, मोदी के द्वारा और मोदी के लिए सरकार नहीं है।’ उच्चतम न्यायालय ने उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीशों एवं न्यायाधीशों के तबादले और उनकी नियुक्ति के कॉलेजियम के फैसले को लागू नहीं करने को लेकर शुक्रवार (12 अगस्त) को केंद्र को तीखा संदेश दिया था और कहा था कि वह गतिरोध बर्दाश्त नहीं करेगा एवं इसे जवाबदेह बनाने के लिए दखल देगा। यह टिप्पणी करते हुए कि न्याय प्रणाली ठप्प हो रही है, प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति टी एस ठाकुर की अगुवाई वाली पीठ ने कहा था, ‘हम न्यायाधीशों की नियुक्त में गतिरोध बर्दाश्त नहीं करेंगे क्योंकि इसकी वजह से न्यायिक कामकाज का गला घुंट रहा है। हम जवाबदेही तय करेंगे।’ न्यायमूर्ति ठाकुर शीर्ष अदालत के पांच सदस्यीय कॉलेजियम के प्रमुख भी हैं।
कांग्रेस मुख्यालय पर तिरंगा फहरायेंगे राहुल 
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रध्वज फहरायेंगे। तीन वर्ष पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष बनने के बाद राहुल पहली बार पार्टी मुख्यालय पर तिरंगा फहरायेंगे। आमतौर पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी मुख्यालय पर तिरंगा फहराती रही हैं। लेकिन अभी वह सर गंगा राम अस्पताल में उपचार करा रही हैं। सोनिया गांधी दो अगस्त को वाराणसी में रोडशो के दौरान बीमारी पड़ गयी थी और उन्हें उसी रात आर्मी रिसर्च एंड रेफेरल हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। इसके अगले दिन उन्हें सर गंगा राम अस्पताल में स्थानांतरित किया गया।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: जजों की नियुक्ति पर राहुल ने साधा नरेंद्र मोदी पर निशाना Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in