ताज़ा ख़बर

कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, मानव संसाधन मंत्रालय से स्मृति ईरानी की छुट्टी, कपड़ा मंत्री बनीं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह अपने कैबिनेट में विस्तार के बाद शाम को मंत्रियों को विभाग का बंटवारा कर दिया है। सबसे बड़ा बदलाव मानव संसाधन विकास मंत्रालय को लेकर किया गया है। स्मृति ईरानी से ये मंत्रालय छीनकर प्रकाश जावड़ेकर को नया शिक्षामंत्री बनाया गया है। स्मृति को कपड़ा मंत्री बनाया गया है। वेंकैया नायडू को देश का नया सूचना एवं प्रसारण मंत्री बनाया गया है। अब तक यह प्रभार अरुण जेटली के पास था। रविशंकर प्रसाद को कानून मंत्रालय दिया गया है। ये विभाग अब तक सदानंद गौड़ा के पास था। प्रसाद के पास आईटी भी रहेगा। वेंकैया नायडू को देश का नया सूचना एवं प्रसारण मंत्री बनाया गया है। रविशंकर प्रसाद को कानून मंत्रालय दिया गया है। उनके पास आईटी भी रहेगा। नरेंद्र सिंह तोमर को ग्रामीण विकास मंत्रालय दिया गया है। उनके पास अभी तक खनन और इस्पात मंत्रालय थे। ग्रामीण विकास मंत्रालय अभी तक चौधरी वीरेंद्र सिंह के पास था। एम जे अकबर को विदेश राज्यमंत्री बनाया गया है। वी के सिंह के साथ एमजे अकबर भी अब विदेश राज्यमंत्री होंगे। अनुप्रिया पटेल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बनाया गया है। अनुप्रिया पटेल को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री, जयंत सिन्हा को नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री, एसएस आहलूवालिया को कृषि और किसान कल्याण और संसदीय कार्य राज्यमंत्री, चौ.वीरेंद्र सिंह को इस्पात मंत्रालय, विजय गोयल को खेल मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार), एमजे अकबर को विदेश राज्यमंत्री, सदानंद गौड़ा को सांख्यिकी और योजना क्रियान्वयन मंत्रालय, अर्जुन मेघवाल को वित्त राज्यमंत्री, नरेंद्र सिंह तोमर को ग्रामीण विकास मंत्री, अनंत कुमार को संसदीय कार्यमंत्री, रविशंकर प्रसाद को कानून मंत्री और अजय टम्टा को कपड़ा राज्यमंत्री बनाया गया है।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, मानव संसाधन मंत्रालय से स्मृति ईरानी की छुट्टी, कपड़ा मंत्री बनीं Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in