ताज़ा ख़बर

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बहन का निधन

आगरा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वृद्ध नेता व देश के पूर्व प्रधानमंत्री अलट बिहारी वाजपेयी की बहन कमला दीक्षित का गुरुवार देर रात आगरा में निधन हो गया। वह 83 साल की थीं। उनकी पुत्रवधू निर्मला दीक्षित के मुताबिक, कमला दीक्षित लंबे समय से बीमार थीं। उन्होंने देर रात करीब 12 बजे अंतिम सांस ली। अलकापुरी निवासी कमला दीक्षित अपनी पुत्रवधू निर्मला दीक्षित के साथ रह रही थीं। अटल बिहारी वाजपेयी से 2 साल छोटी कमला दीक्षित अपने सात भाई-बहनों में छठे स्थान पर थीं। आगरा में वह साल 1962 से ही रह रही थीं। स्वस्थ रहते हुए वाजपेयी जब भी आगरा आते थे, उनके घर अवश्य जाते थे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वृद्ध नेता व देश के पूर्व प्रधानमंत्री अलट बिहारी वाजपेयी की बहन कमला दीक्षित का गुरुवार देर रात आगरा में निधन हो गया।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बहन का निधन Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in