ताज़ा ख़बर

एनआरआई की बेटी की शाही शादी, 42 देशों के 30000 गेस्टप, 55 करोड़ खर्च और 8 एकड़ का पंडाल

तिरुअनंतपुरम (शाजु फिलिप)। फोर्ब्स मैगजीन ने रवि पिल्लई को दुनिया के 1000 अरबपतियों की सूची में शामिल किया था। उन्होंमने कोच्चीं के डॉक्टर आदित्य विष्णु के साथ अपनी बेटी की शादी की है। केरल के एनआरआई उद्योगपति बी.रवि पिल्लई की बेटी डॉ.आरती की शाही शादी चर्चा में है। इस पर 55 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। शादी का एयरकन्डीशंड पंडाल 40,000 स्क्वायर (8 एकड़) फीट में राजस्थान के रॉयल पैलेस की तर्ज पर तैयार किया गया। इसे बनाने में करीब 75 दिन का समय लगा। इसे आर्ट डायरेक्टटर साबू साइरिल ने तैयार किया। बाहुबलि का सेट इन्होंने ही तैयार किया था। केरल के कोलम में हुई शादी में शोभना और मंजु वेरियार जैसे कलाकारों ने परफॉर्मेंस दी। समारोह में 42 देशों से करीब 30,000 गेस्टह शामिल हुए। इनमें बहरीन की रॉयल फैमिली के सदस्यह शेख खलीफा बिन दायज अल खलीफा, कतर के शाही परिवार से शेख हमाद बिन खालिद, सऊदी रॉयल फैमिली से एसाम अब्दुल्ला, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, केरल के मुख्यलमंत्री ओमन चांडी और फिल्मद स्टालर मोहन लाल जैसे लोग शामिल हैं। रवि पिल्ई् आरपी ग्रुप ऑफ कंपनीज के मालिक हैं। करीब 26 देशों में उनका कारोबार फैला हुआ है। फोर्ब्सल मैगजीन ने रवि पिल्लई को दुनिया के 1000 अरबपतियों की सूची में शामिल किया था। उन्हें केरल का सबसे अमीर शख्स माना जाता है। रवि पिल्लई ने कोच्ची के डॉक्टर आदित्य विष्णु के साथ अपनी बेटी का विवाह किया है।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: एनआरआई की बेटी की शाही शादी, 42 देशों के 30000 गेस्टप, 55 करोड़ खर्च और 8 एकड़ का पंडाल Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in