ताज़ा ख़बर

बिहार में जनता नीतीश को जिताए, मोदी को हराए : राम जेठमलानी

पटना। देश के जाने-माने अधिवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी ने रविवार को लोगों से अपील की है कि वे बिहार में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को हराएं। जेठमलानी अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। रविवार को यहां उन्होंने लोगों से नीतीश कुमार के पक्ष में मतदान करने की अपील की। नीतीश जनता दल (युनाइटेड), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। जेठमलानी ने यहां मीडिया से कहा कि मैं लोगों से अपील करना चाहता हूं कि नीतीश कुमार के लिए मतदान करें और भारतीय जनता पार्टी को हराएं। नरेंद्र मोदी की बिहार में हार होनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने लोगों के साथ धोखा किया है। पूर्व भाजपा नेता जेठमलानी ने कहा कि मोदी को जन विरोधी नीति के लिए सजा मिलनी ही चाहिए। उन्होंने कहा कि सेना एवं लोगों को धोखा देने के लिए भाजपा को सबक सिखाया जाना चाहिए। देश के जाने-माने अधिवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी ने रविवार को लोगों से अपील की है कि वे बिहार में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को हराएं। जेठमलानी ने यह भी आरोप लगाया कि वह नरेंद्र मोदी और अरण जेटली के हाथों ‘धोखाधड़ी का शिकार’ हुए। उन्होंने कहा कि मैंने देश के नेता के तौर पर नरेंद्र मोदी का प्रचार करके जो किया, उसका प्रायश्चित करने मैं आज यहां आया हूं। मैंने सोचा था कि भगवान ने उन्हें भारत को बचाने के लिए अपने औलिया के रूप में भेजा है। मैं कैसे धोखाधड़ी का शिकार हो गया। उन्होंने कहा कि अगर हम वाकई काला धन वापस लाना चाहते हैं तो पी चिदंबरम और अरुण जेटली दोनों को पहले गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: बिहार में जनता नीतीश को जिताए, मोदी को हराए : राम जेठमलानी Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in