ताज़ा ख़बर

मक्का में मरने वालों की संख्याS 717 हुई, 805 घायल

मीना। सऊदी अरब के पवित्र मक्का शहर के निकट मीना में आज हज के दौरान मची भगदड़ में कम से कम 717 लोग मारे गए और दो भारतीयों सहित 805 घायल हुए हैं। पिछले एक दशक में हज के दौरान हुआ यह सबसे बुरा हादसा है। यह हादसा मीना के स्टरीट 204 में उस समय हुआ जब शैतान के रुप में बने तीन खंभों पर कंकड मारने की रस्म के लिए एकत्र हुए हज यात्रियों की भारी भीड़ अचानक वहां पहुंच गई। इस साल करीब डेढ़ लाख भारतीयों समेत बीस लाख से ज्यादा हजयात्री हज के लिए यहां आए हैं। जेद्दाह स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने बताया कि हादसे में असम से आए दो हजयात्री घायल हुए हैं। नागरिक प्रशासन अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न देशों से आए 453 हजयात्री इस हादसे में मारे गए हैं। यह भगदड़ कुछ ही दिन पहले हुए उस हादसे के बाद हुई है जिसमें मक्का की बड़ी मस्जिद में एक विशाल क्रेन गिरने से 11 भारतीयों समेत 115 लोगों की मौत हो गई थी. मीना में हुई इस भगदड़ के बाद से राहत कार्य चलाया जा रहा है। चश्मदीद लोगों ने बताया कि हादसा मीना के स्टरीट 204 के निकट स्थित जमारत ब्रिज के प्रवेशद्वार पर हुआ ,उस स्थान पर नहीं जहां शैतान को कंकड मारे जाने की रस्म अदा की जाती है। हादसे की जगह पर दो चिकित्सा दल भेजे गए हैं। आंध्र प्रदेश के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आबिद रसूल खान ने बताया ,‘‘मेरे शिविर में करीब 400 हजयात्री थे। वे सभी सुरक्षित हैं, लेकिन मैं कुछ लोगों को फोन कर अन्य लोगों की खैरियत के बारे में दरयाफ्त कर रहा हूं।' नागरिक प्रशासन अधिकारियों ने बताया कि हादसे की जगह पर मौजूद उनके दल हजयात्रियों को भगदड़ की जगह से अलग दूसरे रास्तों से आगे भेज रहे हैं। उन्होंने बताया कि राहत और बचाव अभियान में 4000 लोग जुटे हैं और उनके साथ 220 एंबुलेंस भी हैं। हादसे की जगह से मिले टीवी फुटेज में पूरी जगह पर घायल ही घायल दिखाई पड़ रहे हैं। महिलाएं और वृद्ध चीख पुकार मचा रहे हैं। आज हुई भगदड़ में कम से कम 730 हजयात्री घायल हुए हैं। मीना में पहले भी इस तरह की भगदड़ मच चुकी है और उसमें सैंकडों लोग मारे जा चुके हैं। मीना में 2006 में हज के दौरान शैतान को कंकड मारने की रस्म के समय मची ऐसी ही एक भगदड़ में मारे गए 364 लोगों में कम से कम 51 भारतीय भी थे। इस घटना को लेकर भारतीय हज यात्रियों के लिए विदेश मंत्रालय ने सउदी अरब में भारतीय दूतावास का हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। यह हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे चालू रहेगा, जिस पर लोग अपने परिजनों व संबंधियों की जानकारी ले सकते हैं. यह हेल्पलाइन नंबर है 00966125458000/00966125496000 जारी कर दिया है।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: मक्का में मरने वालों की संख्याS 717 हुई, 805 घायल Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in