ताज़ा ख़बर

मीनाक्षी मर्डर मामले में केजरीवाल का मोदी को विडियो संदेश

नई दिल्ली । मीनाक्षी मर्डर पर दिल्ली पुलिस चीफ बीएस बस्सी से 'गर्मागर्म' मुलाकात के बाद अरविंद केजरीवाल ने अब पीएम मोदी के नाम एक विडियो संदेश जारी किया है। इस विडियो में केजरीवाल ने मोदी को रोज एक घंटे दिल्ली की कानून व्यवस्था के लिए देने या फिर दिल्ली पुलिस का कंट्रोल उनके हाथ में देने की सलाह दी है। केजरीवाल ने बस्सी से मुलाकात के बाद 'देश के प्रधानमंत्री से अपील' नाम से यह विडियो संदेश जारी किया। उन्होंने इसे अपने ट्विटर हैंडल से भी शेयर किया। इस विडियो संदेश में उन्होंने आनंद पर्वत इलाके में छेड़छाड़ के बाद नृशंस तरीके से मार दी गई युवती मीनाक्षी का जिक्र करते हुए दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था चरमरा गई है और महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अपनी बेबसी जाहिर करते हुए केजरीवाल ने आगे कहा, 'दिल्ली पुलिस पर दिल्ली सरकार का किसी तरह का कोई कंट्रोल नहीं है। कानूनन दिल्ली पुलिस सीधे आपके अंडर में आती है। आप उसके लिए बिल्कुल टाइम नहीं दे पा रहे हैं। आप पीएम हैं। आपको पूरे देश को संभालना है। दिल्ली पुलिस निरंकुश हो चुकी है, उस पर किसी का नियंत्रण नहीं है।' इसके बाद उन्होंने मोदी को दिल्ली पुलिस उनके सुपर्द करने की सलाह दी है। केजरीवाल ने कहा, 'मेरी एक छोटी सी विनती है। या तो आप रोजाना एक घंटा दिल्ली के कानून व्यवस्था के लिए निकाला कीजिए। दिल्ली पुलिस की जवाबदेही तय कीजिए। नहीं तो दिल्ली पुलिस हमें दे दीजिए। जनता के साथ मिलकर हम दिल्ली की कानून व्यवस्था को ठीक करेंगे।'
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: मीनाक्षी मर्डर मामले में केजरीवाल का मोदी को विडियो संदेश Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in