ताज़ा ख़बर

रेप की बढ़ती घटनाओं पर भाजपा चाहे अखिलेश का इस्तीफा

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रवक्ता डा.सत्येन्द्र सिन्हा ने कहा कि बदायू में नाबालिक बच्चियों के साथ बलात्कार के बाद उनकी हत्या किये जाने सहित प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ती हुई आपराधिक वारदातो के खिलाफ आज उप्र की राजधानी लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकान्त बाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा बड़ी संख्या में प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने राज्य में बढ़ते महिला उत्पीड़न व प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था के विरोध में सड़को पर उतरकर सपा के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं को बापू भवन चैराहे के पास पुलिस बैरिकेटिंग लगाकर जबरन रोकने का प्रयास किया गया। वहां कार्यकर्ताओं पर अलोकतांत्रिक ढंग से वाटर कैनन से पानी की बौछारो से प्रहार किया गया। डा.सिन्हा ने बल प्रयोग की निन्दा करते हुये कहा कि सरकार अपने प्रदेश में महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा नही कर सकती। ऐसी सरकार को तुरन्त इस्तीफा दे देना चाहिए। राज्य में महिलाओं नाबालिक बच्चियों के साथ बलात्कार की घटनाये लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन पुलिस आरोपियों से साठ गांठ कर उन्हें बचाने का प्रयास करती है। जब सत्ता रूढ दल का प्रमुख ही बलात्कारियों को क्षमा करने की पैरवी करेगा, तो पुलिस नरमी बरतेगी ही।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: रेप की बढ़ती घटनाओं पर भाजपा चाहे अखिलेश का इस्तीफा Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in