ताज़ा ख़बर

योगी आदित्यनाथ करेंगे पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार

गोरखपुर। भाजपा के सदर सांसद व गोरक्षपीठ के उत्तराधिकारी योगी आदित्यनाथ अपने चुनावी दौरा के अंतर्गत 01 मई को हेलिकाप्टर से बाबा राघवदास डिग्री कालेज के मैदान बरहज (देवरिया) जायेंगे। जहां बांसगांव क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कमलेश पासवान के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे। तत्पश्चात 12.15 बजे नगर बाजार महादेवा बस्ती पहुंचेंगे। जहां बस्ती भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे। फिर दोपहर 13.30 बजे बहराइच के प्रत्याशी सावित्रीबाई फूले के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे। तत्पश्चात 14.45 बजे कथैला मैदान, शोहरतगढ़ में डुमरियागंज के प्रत्याशी जगदम्बिका पाल के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे। 15.25 बजे हेलिकाप्टर से चलकर 15.45 बजे संतकबीरनगर के पिपरा प्रथम बेलहर, मेहदावल, संतकबीरनगर में भाजपा प्रत्याशी शरद त्रिपाठी के पक्ष में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। 16.25 बजे प्रस्थान कर 16.45 बजे रमवापुर पिपराईच के जनसभा को सम्बोधित करेंगे। तत्पश्चात 17.45 बजे कार द्वारा गोरखनाथ मन्दिर को प्रस्थान करेंगे।
02 मई को भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगी सुषमा स्वराज
गोरखपुर। भाजपा की राष्ट्रीय नेता व नेता प्रतिपक्ष लोकसभा सुषमा स्वराज 02 मई को विशेष विमान से 11. 00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। तत्पश्चात 11.10 बजे हेलिकाप्टर से कसया, कुशीनगर को प्रस्थान करेंगी। जहां 11.30 बजे से लेकर 12.20 बजे तक कुशीनगर के भाजपा प्रत्याशी राजेश पाण्डेय के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगी। तत्पश्चात 12.25 बजे कसया कुशीनगर से हेलिकाप्टर द्वारा बड़हलगंज गोरखपुर को प्रस्थान कर जायेंगी। जहां 12.50 से 13.35 बजे तक बांसगांव के प्रत्याशी कमलेश पासवान के पक्ष में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगी। तत्पश्चात 13.40 बजे हेलिकाप्टर द्वारा बहराइच को प्रस्थान करेंगी। जहां नगर पलिका परिषद मैदान बहराईच में प्रत्याशी सावित्रीबाई फूले के पक्ष में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगी। उक्त आशय की जानकारी क्षेत्रीय प्रवक्ता डा.सत्येन्द्र सिन्हा के हवाले से क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी विजय कुमार त्रिपाठी नन्हें ने दी।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: योगी आदित्यनाथ करेंगे पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in