ताज़ा ख़बर

151 भारतीय मछुआरों को रिहा करेगा पाकिस्तान

नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भारत दौरे से ठीक पहले पाकिस्तान सरकार 151 भारतीय मछुआरों को आज रिहा करेगा। कराची के मलीर जेल में बंद इन मछुआरों को वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत भेजा जाएगा। वहीं श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने भी श्रीलंका में कैद सभी 5 भारतीय मछुआरों को छोड़ने का फैसला किया है। राष्ट्रपति राजपक्षे के प्रवक्ता के मुताबिक शपथग्रहण में जाने से पहले ही उन्होंने सभी भारतीय मछुआरों को छोड़ने का आदेश दिया है। ये दूसरा मौका है जब श्रीलंका भारतीय मछुआरों को छोड़ रहा है। इससे पहले भी मार्च में कुछ भारतीय मछुआरों को छोड़ा गया था जब भारत ने यूएन ह्यूमन राइट काउंसिल में श्रीलंका के खिलाफ चल रही वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया था।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: 151 भारतीय मछुआरों को रिहा करेगा पाकिस्तान Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in