ताज़ा ख़बर

फिरोजाबाद में सपा कार्यकर्ता की हत्या के बाद बवाल

लखनऊ। सुहाग की नगरी फिरोजाबाद में रविवार को दिनदहाड़े एक सपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। इस घटना से आक्रोशित भीड़ ने जमकर बवाल करने के साथ ही एक दारोगा की पिटाई कर दी। घटना के बाद फीरोजाबाद उत्तर और दक्षिण थानों के इंसपेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से मृतक के भाई को फिलहाल गनर उपलब्ध करा दिया गया है। कई लोग पुलिस हिरासत में लिए गए हैं। फिरोजाबाद के जैन नगर में आज करीब नौ बजे एक युवक विनय यादव की हत्या कर दी गई। बेखौफ हत्यारे इस कार्य को अंजाम देने के बाद असलहा लहराते हुए भाग निकले। हत्याकांड के बाद जैन नगर में लोगों का क्रोध चरम पर पहुंच गया। आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर जाम लगाने के बाद एक दारोगा की पिटाई भी कर दी। उत्तर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे दो पर आक्रोशित लोगों ने शव को बीच सड़क पर रख जाम लगा दिया। वाहनों में भी काफी तोड़फोड़ की गई है। पत्रकारों तथा फोटोग्राफर भी आक्रोशित भीड़ का शिकार हुए। उनके कैमरों को भी भीड़ ने तोड़ दिया। करीब तीन घंटे के हंगामें के बाद अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई किए जाने पर जाम खुल सका।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: फिरोजाबाद में सपा कार्यकर्ता की हत्या के बाद बवाल Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in