ताज़ा ख़बर

मोदी जी...वोट बटोरने के लिए किए गए वादे पूरे भी करने हैं!

सरोज मिश्रा 
16 मई को क्या होगा किसी को पता नहीं, पर मीडिया ने तो पूर्ण बहुमत, कुछ ने तो दो तिहाई बहुमत दे कर मोदी को प्रधान मंत्री बना दिया है। संगमा अपनी बिटिया सहित बधाई भी दे आये। .मंत्रिमंडल में कौन होगा यह भी संघियों ने मोदी से मंत्रणा कर ली है। संघी गिरोह अभी भी मान रहा है की स्पष्ट बहुमत अगर नहीं मिला तो विपक्ष में बैठेंगे परन्तु मोदी का कोई विकल्प नहीं होगा। नेता मोदी ही होंगे। चलो गुजरात का मुख्यमंत्री बदलेगा। किसकी किस्मत जगती है। अमित साह की या कोडवानी/कोडनानी (जो भी हो) मैडम की। राजनाथ का क्या होगा देखा जायगा। अब जब इतना हो ही गया है तो मोदी के धुर्र विरोधी होने के बावज़ूद भी मैं चाहता हूं कि वो एकबार प्रधानमंत्री बन ही जाये ताकि दुनिया को हिंदुस्तानी मानसिकता का एक पहलु और देखने को मिले एवं वर्तमान स्थति से असन्तुष्ट अधिकांश वे लोग जो सामाजिक विकास को केवल प्रशासन की जिम्मेदारी मान कर अपनी जिम्मेदारियों से मुंह चुराना चाहते हैं,उन्हें भी संभवतः समझ आ जाये। साथ ही यह भी की देख ले भारत और भारत के मतदाता कि महंगाई कैसे कम होती है तीन दिन में। रुपये की कीमत कैसे बढती है। पाकिस्तान को कैसे सबक सिखाया जायगा, दाउद को पकड़ का कैसे लायेंगे और सरेआम कैसे सजा देंगे। चीन की नकेल कैसे कसेगे। चीन का हवाई अड्डा कैसे बनने से रोकेंगे। पेट्रोल-डीजल, कोयला, दूध, चीनी के दाम कैसे कम होंगे। आजमगढ़ जो ‘आतंक का अड्डा’ है वो कैसे दुरुस्त होगा। नक्सलियों को इच्छा शक्ति से कैसे कंट्रोल कर लेंगे। औरतों, बच्चियों का ‘बलात्कार’ कैसे एक ही दिन में बंद हो जाएगा। 17/18 मई को मोदी जी शपथ लेंगे और दूसरे दिन से रामराज्य जिसकी फैजाबाद में घोषणा की है मोदी ने देश में आ जाएगा। आप देखियेगा गुड गवर्नेस। हम सब यह भी देखेंगे की कैसे रामदेव का टैक्स फार्मूला और काला धन वापसी का फार्मूला तत्काल लागू होगा। यह सब होगा जरूर होगा मोदी करेंगे। वे जो कहते हैं करते हैं। मुसलमानों से प्यार करेंगे। तोगडिया की घोषणा, गिरिराज की धमकी, अमित साह का आख्यान भी तो पूरा होना है। हां, अब जब पूर्ण बहुमत या दो तिहाई बहुमत होगा तो धारा तीन सौ सत्तर भी ख़तम होगा। काश्मीर अधिकृत काश्मीर भी भारत का होगा, पाकिस्तानियों को भगाकर ही मोदी जी मानेगे। यह सब होगा पक्का होगा। अच्छे दिन आने वाले है मंदिरों में छिपा काला धन भी बाहर निकलेगा। ..अदानी अम्बानी का क्या होगा, किसानो की दुर्दशा बंद होगी, देश खुशहाल होगा, अच्छे दिन आनेवाले हैं हर्ज क्या है। जय भारत...संघम शरणम गच्छामि।                                                                 (लेखक वरिष्ठ राजनीतिक चिंतक हैं)
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: मोदी जी...वोट बटोरने के लिए किए गए वादे पूरे भी करने हैं! Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in