ताज़ा ख़बर

बोले अखिलेश, मोदीजी 56 इंच का सीना मत दिखाइए, सपा में पहलवानों की कमी नहीं

महाराजगंज/सोनभद्र/चंदौली। मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज जनपद महाराजगंज, सोनभद्र तथा चंदौली की चुनावी जनसभाओं में पार्टी प्रत्याशियों के लिए लिए वोट मांगे। नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 56 इंच का सीना केवल मोदी का नहीं है। सबसे ज्यादा पहलवान सपा में है। वो केवल प्रचार के बल पर चल रहे हैं। यूपी की सरकार ने जितना विकास कार्य दो साल में किया है मोदी ने 10 सालों में नहीं किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी वाराणसी का माहौल खराब कर रही है। नरेन्द्र मोदी की गंगा आरती को पालीटिकल बताते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग बहुत चालू हैं तथा झूठा प्रचार करते हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वह बीजेपी के झूठे बहकावे में न आएं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार द्वारा जनता के हित में जैसी योजनाएं चलाई गई हैं, वैसी एक भी योजना गुजरात में नहीं चल रही। गुजरात का विकास केवल पूंजीपतियों के लिए है। बीजेपी देश में नफरत फैलाने का काम कर रही है। बीजेपी विकास के बजाए सांप्रदायिकता का रास्ता अपनाकर वोट हासिल करना चाहती है, लेकिन समाजवादी पार्टी उनके मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी। उत्तर प्रदेश के सभी चरणों के चुनाव में समाजवादी पार्टी सबसे आगे रहेगी। समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के 10 साल के शासन में इतने घोटाले हुए जिसकी गिनती कर पाना मुश्किल है। कांगे्रस की केन्द्र सरकार ने देश का विकास नहीं किया, उसे पीछे ढ़केल दिया। कांग्रेस सरकार ने देश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। देश की जनता कांग्रेस से परेशान हो गई है, इसीलिए जनता ने इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सत्ता से हटाने का फैसला कर लिया है। बीएसपी पर निशाना साधते हुए श्री यादव ने कहा कि बीएसपी ने उत्तर प्रदेश को सबसे ज्यादा नुकसान पहंुचाया है। इस पार्टी की सरकार ने जनता का पैसा मूर्तियों और पार्कों को बनवाने में बर्बाद कर दिया। इन निर्माणों मंं बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया, जिसकी जांच अभी तक चल रही है। उन्होंने कहा कि बीएसपी का शासन भ्रष्टाचार के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवान ही सपा की ताकत हैं। जितना समाजवादी पार्टी का नौजवानों का संगठन मजबूत है, उतना अन्य किसी पार्टी का नहीं है। देश में सर्वाधिक नौजवान आबादी उपलब्ध है। इसमें भी उत्तर प्रदेश में नौजवानों की संख्या सबसे अधिक है। युवा शक्ति के सही उपयोग से ही प्रदेश व देश का विकास कर परिवर्तन लाया जा सकता है। प्रदेश के युवाओं को दक्ष बनाए जाने के लिए समाजवादी सरकार ने कौशल विकास योजना लागू की, जिसके माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: बोले अखिलेश, मोदीजी 56 इंच का सीना मत दिखाइए, सपा में पहलवानों की कमी नहीं Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in