ताज़ा ख़बर

श्रीप्रकाश जायसवाल के समर्थन में उमड़ा जनसमुदाय

कानपुर। कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल के समर्थन में महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा चित्रा कालेज नौबस्ता से बसंत विहार सब्जीमण्डी, दासू कुआं चैराहा, मछरिया चैराहा से चतुर्वेदी बिल्डिंग होते हुए दुर्गा आटा चक्की तक जनसम्पर्क यात्रा आयोजित की गयी। जनसम्पर्क यात्रा के मार्ग में आम जनमानस का उत्साह देखकर स्पष्ट आभास हो रहा था कि आम जनमानस कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल के समर्थन में निकल पड़ा है। पूरे जनसम्पर्क मार्ग में जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं से श्री जायसवाल का स्वागत किया। व्यापारियांे ने अपने प्रतिष्ठानों से निकल कर श्री जायसवाल को अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कहा की आप कानपुर के विकास के लिए प्रयत्नशील है और हम सब कानपुर का विकास चाहते है इसलिए इस पूरे क्षेत्र का व्यापारी वर्ग आपके साथ है। जनसम्पर्क के दौरान लोगों ने जायसवाल के प्रति लगाव देखकर यह स्पष्ट हो रहा था की शहर के आम मतदाताओं ने जायसवाल को अपना प्रतिनिधि चुनने का निश्चय कर लिया है। जनसम्पर्क यात्रा में लक्ष्मीशंकर राजपूत, अमीम खान, महेश शुक्ला, रमेश पाण्डेय, आदर्श शुक्ला, विनोद दीक्षित, संजय सोनकर, रामबाबू प्रजापति, प्रमोद शुक्ला, राजू दुबे गोपीनाथ मिश्रा, विश्वनाथ तिवारी, राकेश सिंह कुशवाहा, अनुज कुशवाहा, अजय गौड़, मीरा मिश्रा, नरेश पाल, सज्जन तिवारी, संजय मिश्रा, पंकज शर्मा, राम प्रकाश मिश्रा, देवी प्रसाद तिवारी, डा.यूएस सिंह, राम नरेश शर्मा, नरेश पाल, रीतेश यादव, इखलाक अहमद डेविड, अनूप श्रीवास्तव, फहद अब्बासी, गोपाल त्रिवेदी,, अधीर शर्मा, तौहीद, जब्बार भाई, बब्लू त्रिपाठी, रेहाना खान, फराज अन्सारी, आलोक मिश्रा, हाफिज मो.उमर, भूधर नारायण मिश्रा, आनन्द मेहरोत्रा, मुकुल तिवारी, अभिनव तिवारी, अम्बरीश गौड़, सुनील बाल्मीकि, पप्पू प्रिन्स, केशरी प्रसाद, कमलेश दीक्षित, मनोज सिंह, नरेश कटियार, मदन मोहन शुक्ला, प्रदीप मिश्रा, शरद मिश्रा, सुनीत त्रिपाठी, इकबाल अहमद, अदित्य जायसवाल, नव तिवारी, माबूद भाई आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। इसके अलावा, श्रीप्रकाश जायसवाल ने पोखरपुर, रामबाग टूटी रेलवे लाइन गूदड़ बस्ती, मसवानपुर, लुधौरा बारादेवी, घुमनी मोहाल, हूलागंज पोस्ट आफिस वाली रोड, फूलमति मंदिर, पैरासूट फैक्ट्री जीटी रोड, लेवर कालोनी दाद नगर, खास बाजार शिवाला, चमनगंज, ओईएफ फैक्ट्री फूलबाग, गड़रियनपुरवा नौबस्ता, कर्नलगंज नीची सड़क, रेडिमेड मार्केट, संजय गांधी नगर नौबस्ता, हनुमन्त विहार धोबिन पुलिया, हरी कालोनी एमआईजी-21, 13-ब्लाक गोविन्द नगर, पनकी, कच्ची मड़ैय्या चैराहा परमपुरवा आदि स्थानों पर जनसम्पर्क के दौरान वहा के निवासियों व व्यापारियों से कांगे्रस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल ने लोक सभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में अपना पूरा समर्थन व वोट दिये जाने की अपील की। उपरोक्त स्थानों के निवासियों एवं व्यापारियों ने जायसवाल को अपना पूरा समर्थन दिये जाने का विश्वास दिलाया। केन्द्रीय सेवा के कर्मचारियों ने श्री जायसवाल को सम्पर्क के दौरान अपना पूरा समर्थन दिये जाने का वादा किया। आज सम्पर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल के साथ सर्वश्री अरविन्द जायसवाल, अजय मिश्रा, एचएन तिवारी, अशोक मस्ताना, इस्लाम अन्सारी, सिद्धार्थ सिंह, मदन जायसवाल, अरूण गुप्ता, नरेन्द्र चंचल कुशवाहा, रजभान सिंह कुशवाहा, शिवसहाय लाला, सोनू नन्दा, गुड्डे सक्सेना, सन्तोष पाठक, त्रिलोकी त्रिवेदी, कन्हैया विश्वकर्मा, डा.रमेश मिश्रा, लवली यादव, जुनैद रजा खां, रईस अहमद आदि उपस्थित थे।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: श्रीप्रकाश जायसवाल के समर्थन में उमड़ा जनसमुदाय Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in