ताज़ा ख़बर

गमगीन महौल में हुआ मुलायम के भाई रतन का अंतिम संस्कार

इटावा। समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई रतन सिंह यादव का इटावा में बेहद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर यादव परिवार के मुलायम सिंह यादव, प्रो.रामगोपाल यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव, डिम्पल यादव, धर्मेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे। करीब 80 साल के रतन सिंह यादव की शव यात्रा उनके सैफई स्थित आवास से शुरू हुई जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुये। स्व.रतन सिंह यादव के निधन के कारण सैफई और आसपास के इलाके में स्कूल, कालेज और बाजार बन्द रहे। स्व. रतन सिंह यादव की चिता को मुखाग्नि मुलायम सिंह यादव के भाई अभयराम यादव ने दी। समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव के भाई रतन सिंह यादव का रात करीब 01:00 बजे के सैफई के मेडिकल कालेज में निधन हो गया। वे काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। रतन सिंह के निधन की जानकारी होते ही समाजवादी परिवार में शोक की लहर छा गई। पार्टी मुख्यालय लखनऊ में पार्टी का झंण्डा आधा झुका दिया गया। मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव तथा अन्य सभी परिवारीजन तत्काल सैफई (इटावा) के लिए रवाना हो गये। आज नेता जी और मुख्यमंत्री जी के अन्य चुनावी कार्यक्रम रद्द कर दिये गये। रतन सिंह के निधन पर पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित शोक सभा में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक प्रस्ताव में कहा गया कि नेता जी के पॉच भाइयों में सबसे बड़े श्री रतन सिंह एक सीधे सादे किसान थे। उनका मन सदैव गॉव और खेती में ही रमता था। इतने बड़े राजनीतिक परिवार के सदस्य होते हुए भी उनका राजनीति में कोई दखल नहीं था। शोक सभा में स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन, प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी, मंत्री महबूब अली, प्रदेश महासचिव सीपी राय, प्रदेश सचिव एसआरएस यादव, डा. राजपाल कश्यप, चेयरमैन मत्स्य निगम संजय लाठर, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष छात्रसभा बख्तावर सिंह, प्रभारी लखनऊ लोकसभा क्षेत्र सुनील यादव, सलाहकार दुग्ध विकास विभाग कुलदीप उज्जवल, डा. हफीजुर्रहमान, विजय यादव, डा. फिदा हुसैन अंसारी, मुजीबुर्रहमान बबलू, नगर अध्यक्ष ताराचन्द यादव, नगर महासचिव एबाद,प्रदेश अध्यक्ष युवजनसभा अजय त्रिपाठी, कर्नल सत्यवीर सिंह यादव, रामसागर यादव, व्यास जी, अशोक ‘देव’, कुलदीप वर्मा, सागर धानुक, सुरेन्द्र नायक, आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: गमगीन महौल में हुआ मुलायम के भाई रतन का अंतिम संस्कार Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in