ताज़ा ख़बर

सभी पार्टियों पर भारी है समाजवादी पार्टीः मुलायम

सैफई (इटावा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को किसी भी दल से चुनौती नहीं है। सपा सभी पार्टियों पर भारी पड़ रही है। उत्तर प्रदेश में सपा सबसे ज्यादा सीटेंगी। उन्होंने कहा कि सपा अकेले भारतीय जनता पार्टी को रोकेगी। देश में कहीं पर भी भाजपा की लहर नहीं है। अपने पैतृक गांव सैफई में मतदान करने के बाद सपा प्रमुख ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा, दोनों में से किसी भी दल को बहुमत नहीं मिलेगा। देश की जनता भाजपा और कांग्रेस से तंग आ चुकी है। जनता बदलाव चाहती है। चुनाव के बाद केंद्र में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी। तीसरे मोर्चे की सरकार में सपा की अहम भूमिका होगी। उत्तर प्रदेश की जनता ने इस बार एकजुट होकर सपा को वोट देने का फैसला कर लिया है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सामने कोई भी दल टिक नहीं पाएगा। यहां पर सपा सबसे ज्यादा सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि देश के ज्यादातर राज्यों में तीसरे दलों की जीत होगी। उत्तर प्रदेश में पश्चिम से लेकर पूरब तक सपा के पक्ष में हवा है। बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस का दूर-दूर तक कहीं पता नहीं है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव, सपा के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश सरकार में वरिष्ठ मंत्री शिवपाल सिंह यादव, सांसद डिम्पल यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, फिरोजाबाद से सपा उम्मीदवार अक्षय यादव और सैफई के ब्लॉक प्रमुख तेज प्रकाश यादव ने भी मतदान किया। अपना वोट डालने के बाद प्रो. राम गोपाल यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में सत्ता परिवर्तन तय है। यूपीए सरकार की जन विरोधी नीतियों से लोग तंग आ चुके हैं। देश में अगली सरकार तीसरे मोर्चे की बनेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा की ऐसी दुर्गति होगी कि वह कभी भूल नहीं सकेगी। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की लहर है। लोग सपा सरकार के कामकाज से खुश हैं। यूपी में सपा सबसे ज्यादा सीटें जीतेगी।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: सभी पार्टियों पर भारी है समाजवादी पार्टीः मुलायम Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in