ताज़ा ख़बर

कांग्रेस ने देश के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाया हैः राजनाथ

रांची। झारखंड के सिमडेगा, मझगांव, बेरमो व सिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने चुनावी सभाएं की। उन्होंने कहा कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आयेगी और सरकार में कड़िया मुंडा को मंत्री बनाया जायेगा। वह अब तक बेदाग रहे हैं। राजनाथ सिमडेगा के बाजार टोली स्थित मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उधर, चाईबासा स्थित मझगांव के प्लस टू स्कूल मैदान में आयोजित सभा में राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा चुनाव बाद झारखंड में भी स्थायी सरकार बनायेगी। झारखंड के विकास को स्पेशल पैकेज की जरूरत होगी, तो हम मुहैया करायेंगे। भाजपा झारखंड की सभी 14 सीटों पर विजय प्राप्त करने जा रही है। यही स्थिति पूरे हिंदुस्तान में है। बेरमो में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाया है। बेहतर सरकार चलाने में सिर्फ भाजपा ही सक्षम है. छह वर्षों में महंगाई को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने बांध कर रखा था। जब-जब कांग्रेस की सरकार बनी देश में तेजी से महंगाई बढ़ी। सिल्ली में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनाने के लिए नहीं, देश के भविष्य के लिए चुनाव मैदान में है। झारखंड में स्थायी सरकार नहीं होने से समुचित विकास नहीं हुआ है। यूपीए झारखंड पर कुछ अंश भी खर्च करती, तो यह विकसित राज्यों में होता।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: कांग्रेस ने देश के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाया हैः राजनाथ Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in