ताज़ा ख़बर

सिने अभिनेता मनोज तिवारी करेंगे भाजपा प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार

गोरखपुर। प्रसिद्ध भोजपूरी गायक एवं कलाकार व भारतीय जनता पार्टी नेता मनोज तिवारी 30 अप्रैल को प्रातः 11.55 बजे बाबतपुर एअरपोर्ट से हेलिकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर नेहरू इण्टर कालेज मैदान रतनपुरा जनपद मऊ में 12.25 बजे पहुचेंगे। जहां घोषी लोकसभा के प्रत्याशी हरिनरायन राजभर के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित करंेगे। तत्पश्चात 13.05 बजे हेलिकाप्टर से 13.25 बजे बलिया के गांधी इण्टर कालेज का मैदान सिकन्दरपुर में सलेमपुर लोकसभा के प्रत्याशी रवीन्द्र कुशवाहा के पक्ष में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। तदुपरान्त 14.05 बजे हेलिकाप्टर से प्रस्थान कर 14.30 बजे बैरिया टैक्सी स्टेण्ड बलिया पहुचेंगे। जहा प्रत्याशी भरत सिंह के पक्ष में सभा को सम्बोधित करने के पश्चात 15.10 बजे गाजीपुर को प्रस्थान कर जायेंगे। उक्त आशय की जानकारी क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी विजय कुमार त्रिपाठी नन्हें ने दी।
2 मई को विशेष विमान से गोरखपुर आएंगे नरेन्द्र मोदी
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी 02 मई को विशेष वायुयान से सुबह 09.45 बजे गोरखपुर आयेंगे। उक्त आशय की जानकारी देते हुये भाजपा के क्षेत्रीय प्रवक्ता डा.सत्येन्द्र सिन्हा ने बताया कि मोदी गोरखपुर एअरपोर्ट से हेलिकाप्टर द्वारा प्रातः 09.55 बजे चलकर 10.20 बजे संतकबीर नगर पहुंचेगे। जहां 10.30 बजे भाजपा प्रत्याशी शरद त्रिपाठी के पक्ष में जूनियर हाई स्कूल खलीलाबाद के मैदान में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। तत्पश्चात 11.40 बजे बस्ती लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी के पक्ष में राजकीय इण्टर कालेज बस्ती के मैदान में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। डा.सिन्हा ने बतया कि मोदी बस्ती से हेलिकाप्टर से 12.55 बजे गोण्डा जायेंगे। जहां गोण्डा और कैसरगंज लोकसभा में संयुक्त जनसभा को शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इण्टर कालेज के मैदान में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। तत्पश्चात दोपहर 02.00 बजे श्रावस्ती में भाजपा प्रत्याशी ददन मिश्र के पक्ष में छोटा परैड ग्राउंड, निकट एमएलके कालेज के मैदान में सभा को संबोधित करेंगे।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: सिने अभिनेता मनोज तिवारी करेंगे भाजपा प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in