ताज़ा ख़बर

पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह का भाजपा से इस्तीफा

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह ने तमाम लोगों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने भाजपा पर कुशवाहा समाज की उपेक्षा व वादाखिलाफी का भी आरोप लगाया। सिंह ने कहा कि वे भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ पूरे प्रदेश में घूम-घूम कर प्रचार करेंगे। भाजपा पर स्वार्थी लोगों ने कब्जा कर लिया है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ पूरे प्रदेश में घूम घूमकर प्रचार करने की बात कही। उन्होंने दावा किया कि इससे कम से कम दस सीटों पर असर होगा। उपेंद्र कुशवाहा और लोजपा के खाते में दी गई सीटों को सिंह ने रणनीतिक भूल करार दिया। उन्होंने कहा कि ये सभी सीटें भाजपा के हाथ से निकलनी तय है। (साभार)
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह का भाजपा से इस्तीफा Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in