ताज़ा ख़बर

भ्रष्ट आकाली-भाजपा गठबंधन को जड़ से उखाड़ फेंके कांग्रेसीः शकील

चंडीगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व पंजाब मामलों के इंचार्ज शकील अहमद ने पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य में सत्ताधारी आकाली-भाजपा गठबंधन को उखाड़ फेंकने का आह्वान पंजाब के लोगों व कांग्रेसियों से किया है। अहमद नई जिम्मेदारी मिलने के उपरांत चंडीगढ़ के अपने पहले दौरे के दौरान यहां कांग्रेस भवन में पार्टी नेताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री मनीष तिवारी, एआईसीसी के सचिव इंचार्ज हरीश चौधरी सांसद, केएल शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा, राज्य मंत्रियों परनीत कौर व संतोष चौधरी और विधानसभा में नेता विपक्ष सुनील जाखड़ विशेषतौर पर मौजूद रहे। शकील अहमद ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास संघर्ष व बलिदानों से भरा हुआ है। सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लडऩे वाली यही एक पार्टी है। उन्होंने कहा कि बीते विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की हार हाइकमान की आशा के विपरीत रही है। उनका भी विचार था कि सिर्फ कांग्रेसी ही कांग्रेसी को हरा सकता है, किसी अन्य पार्टी में इतनी हिम्मत नहीं है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से 2014 के लोकसभा चुनावों में आकाली-भाजपा से अपनी हार का बदला लेने को कहा। उन्होंने सारे मतभेदों को भुलाकर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बाजवा की तारीफ की। उन्होंने कहा कि एआईसीसी अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने युवा नेताओं कुलजीत सिंह नागरा व अश्विनी सेखड़ी को पार्टी में बतौर सचिव शामिल किया है, जिसका फायदा मिलेगा। इस अवसर पर विशेषतौर पर मोहिंदर सिंह केपी, शमशेर सिंह दूलो, कटारिया (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष), लाल सिंह पूर्व मंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह चन्नी, गुरप्रीत सिंह कांगड़, तरलोचन सिंह सूंद व ओम प्रकाश सोनी, मालती थापर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष, विक्रम सिंह चौधरी प्रदेश पंजाब युवा कांग्रेसी भी मौजूद रहे। 
(अपनी बातों को जन-जन तक पहुंचाने व देश के लोकप्रिय न्यूज साइट पर समाचारों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें- Email ID- contact@newsforall.in तथा फोन नं.- +91 9411755202.। अपने आसपास के आंतरिक व बाह्य हलचल को मेल द्वारा हमें बताएं। यदि आप चाहते हैं कि आपका नाम, पता, फोन, इमेल आइडी गोपनीय रखा जाए तो इसका अक्षरशः पालन होगा।)
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: भ्रष्ट आकाली-भाजपा गठबंधन को जड़ से उखाड़ फेंके कांग्रेसीः शकील Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in