ताज़ा ख़बर

ई-मैक्स में हुआ विश्व जनसंख्या दिवस पर गोष्ठी का आयोजन

अंबाला (प्रवीन शर्मा)। ई-मैक्स ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूशन में विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित गोष्ठी में देश में बढती जनंसख्या व उससे पैदा होने वाली समस्याओं पर चर्चा की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता ई-मैक्स इंजीनियरिंग कालिज के मैकेनिकल विभागाध्यक्ष डाक्टर जयसिंह ने की। डाक्टर जयसिंह ने कहा कि विश्व में बढती हुई जनंसख्या पर रोक लगाना अति आवश्यक हो गया है। यदि इसी प्रकार से जनसंख्या बढती रही तो वह दिन दूर नहीं कि देश में भुखमरी की स्थिति पैदा हो जायेगी। ई-मैक्स ग्रुप के मीडिया हैड प्रवीन शर्मा ने कहा कि बढती हुई जनसंख्या को हमें रोकना होगा। जनसंख्या बढने का मुख्या कारण लोगों का निरक्षता है। कुछ लोग बच्चे को भगवान का तोहफा मानते हैं। गोष्ठी में परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों के बारे में भी चर्चा की गयी। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा ई-मैक्स एजूकेशन कालिज के विभागाध्यक्ष विजय कुमार, राजीव कुमार, विजय शर्मा, सतीश काद्ययान, अमनदीप सिंह, गुरजन सिंह, मोहित राणा, सुमित गर्ग, अमित शर्मा, गुरप्रीत सिंह, ओमदीप, मनप्रीत सिंह इत्यादि उपस्थित रहे। वित्त सचिव राजीव बंसल ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या आज अपने आप में एक समस्या है और प्रत्येक प्रकार के विकास कार्यो में यह समस्या आड़े आती है। इसलिए हम सभी को समझदारी से काम लेना होगा। हमारी समझदारी से ही इस समस्या का निदान हो सकता है। ई-मैक्स ग्रुप के चेयरमैन पीआर बंसल ने संदेश में कहा कि देश की प्रगति का सम्बन्ध जनसंख्या से बहुत गहराई से जुडा है।
(अपनी बातों को जन-जन तक पहुंचाने व देश के लोकप्रिय न्यूज साइट पर समाचारों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें- Email ID- contact@newsforall.in तथा फोन नं.- +91 9411755202.।)
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: ई-मैक्स में हुआ विश्व जनसंख्या दिवस पर गोष्ठी का आयोजन Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in