ताज़ा ख़बर

भ्रष्टाचारी कांग्रेस को भगाओ, मुलायम को प्रधानमंत्री बनाओः अरविंद

सिद्धार्थनगर (संजीव)। केन्द्र सरकार घोटालेबाजों की फौज है। आए दिन किसी न किसी मंत्री के भ्रष्टाचार के दलदल में फंसने की खबर सुर्खिया बनती है, मगर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इससे कोई मतलब नहीं है। वह मंत्रियों को हटाने की बजाएं उन्हें संरक्षण देने में व्यस्त रहते हैं। जनता केन्द्र सरकार की हकीकत जान चुकी है। वह किसी भी कीमत पर अब इसे बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता कांगे्रस की लुटियां डूबो देगी। उक्त बातें सममाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह ने शहर के एक लाज में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि इस समय देश एक ऐसे नाजुक मोड़ पर खड़ा है, जहां से वापस पटरी पर लाना बेहद कठिन है। इसके लिए मुलायम सिंह यादव जैसे जमीन से जुड़े सियासत दान की जरूरत है। मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है। सिंह ने भाजपा के बारे में कहा कि यह पार्टी अपने अर्न्तकलह से जूझ रही है। इसके नेता ही एक-दूसरे को पटकनी देने में व्यस्त है। निकट भविष्य में इसका विभाजन तय है। कांग्रेस और भाजपा दोनों की नीतियों को जनता भली प्रकार जान चुकी है। यही कारण लोग समाजवादी पार्टी की ओर आशा भरी निगाह से देख रहे है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार विधानसभा चुनाव में सपा ने अपना परचम लहराया था, ठीक उसी प्रकार लोकसभा चुनाव में भी सपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आयेगी।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: भ्रष्टाचारी कांग्रेस को भगाओ, मुलायम को प्रधानमंत्री बनाओः अरविंद Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in