ताज़ा ख़बर

बर्खास्तगी की मांग कर रही कांग्रेस की मलूका के खिलाफ संघर्ष तेज करने की चेतावनी

चंडीगढ़। भारी बारिश के बावजूद लुधियाना के कांग्रेसियों 13 जून को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के कैबिनेट के शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने मलूका की बर्खास्तगी व कथित किताब घोटाले की जांच सीबीआई या हाईकोर्ट के मौजूदा जज से करवाने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एमएलए व प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री अपने दागी मंत्री के विरूद्ध तुरंत कार्रवाई करने में शिथिलता बरतते हैं तो कांग्रेस मलूका का विरोध तेज कर देगी। उन्होंने कहा कि मलूका नैतिक रूप में भ्रष्टाचारी हैं और बतौर शिक्षा मंत्री उनके बने रहने से विद्यालयों की सोच पर बुरा असर पड़ेगा। चन्नी ने कहा कि मलूका निम्र स्टाफ पर भडक़ाऊ किताबों की सप्लाई करने, प्रैक्टिकल किताबों व साइंस किटों में घोटाला करने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मलूका की सोचने की शक्ति खत्म हो चुकी है और उनके पास पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। लुधियाना कांग्रेस देहाती के अध्यक्ष मलकीत सिंह दाखा ने किताब घोटाले की जांच के लिए मानव संसाधन विकास मंत्री द्वारा केन्द्रीय टीम भेजे जाने का स्वागत किया। जिन्होंने यह फैसला प्रदेश कांग्रेस द्वारा दिए ज्ञापन के आधार पर जांच के लिए किया है। केन्द्र सरकार द्वारा भेजी उच्च स्तरीय टीम मामले की गंभीरता को प्रदर्शित करती है। रायकोट से विधायक गुरचरण सिंह बोपाराय ने कहा कि मलूका कांग्रेसियों के डर से कांसल गांव में पड़ोसियों से भी नहीं मिल रहे हैं। क्योंकि मलूका के पास सच्चाई का सामना करने की हिम्मत नहीं है। मलूका ने अपनी बहु को ग्रामीण विकास विभाग से डेपुटेशन पर लाकर शिक्षा विभाग को पारिवारिक धंधा बना लिया था और उसको प्रशासनिक व वित्तीय ताकतें सौंप दी थीं। जबकि डायरेक्टर जनरल ऑफ स्कूल एजुकेशन को साइड लाइन लगा दिया। इस अवसर पर विरोध रैली को ईशन सिंह मेहरबान पूर्व विधायक जगराओं, जगपाल सिंह खंगूड़ा, तेज प्रकाश पूर्व विधायक, लखवीर सिंह लक्खा (पायल), विक्रम सिंह बाजवा (साहनेवाल), हरदीप सिंह ढिल्लों, तनवीर सिंह रणिया सदस्य जिला परिषद, दीपक खंडूर युवा कांग्रेस लोकसभा इंचार्ज लुधियाना देहाती, जिला कमेटी, ब्लाक कमेटी, जिला युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, अल्पसंख्यक विभाग के नेताओं ने भी संबोधित किया।
(देश की लोकप्रिय न्यूज ब्लाग पर समाचारों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें- Email ID- contact@newsforall.in तथा फोन नं.- +91 8922002003.)
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: बर्खास्तगी की मांग कर रही कांग्रेस की मलूका के खिलाफ संघर्ष तेज करने की चेतावनी Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in