ताज़ा ख़बर

नया एयरक्राफ्ट खरीदकर पैसा बर्बाद कर रही है आकाली-भाजपा सरकार: पंजाब कांग्रेस

चंडीगढ़। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आकाली-भाजपा सरकार द्वारा उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के लिए विशेषतौर पर 70 करोड़ रुपए की लागत से एयरक्राफ्ट खरीदने को पैसे की बर्बादी करार दिया है और इस कदम की तीव्र भर्त्सना की है। यहां जारी बयान में चरणजीत सिंह चन्नी, तरलोचन सिंह सूंद, ओम प्रकाश सोनी, गुरप्रीत सिंह कांगड़ सभी उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस व फतेह जंग सिंह बाजवा महासचि प्रदेश कांग्रेस ने कहा है कि सुखबीर एक जागीरदार की तरह तरह व्यवहार कर रहे हैं और सरकारी फंडों को व्यक्तिगत हितों के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी क्रम में सिर्फ सुखबीर के चंडीगढ़ से दिल्ली आने-जाने को एयरक्राफ्ट खरीदना गलत है। ऐसी कोई सरकारी एमरजेंसी नहीं है कि उप मुख्यमंत्री को इतना ज्यादा दिल्ली जाना पड़े। उन्होंने कहा कि सुखबीर का दिल्ली में अपना बिजनेस उद्देश्य है और उनके व्यक्तिगत फायदे के लिए राज्य सरकार यह खरीददारी कर रही है। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार के पास पहले से ही दो हैलीकाप्टर हैं, ऐसे में नए एयरक्राफ्ट की जरूरत नहीं है। दूसरा हैलीकाप्टर 38 करोड़ रुपए की लागत से बीते माह ही खरीदा गया है। जबकि पंजाब आर्थिक मंदी का सामना कर रहा है। राज्य सरकार के पास शगुन स्कीम, विधवा व वृद्धा पैंशन की अदायगी को पैसे नहीं हैं। पैसे की कमी का हवाला देकर सरकार ने 11वीं व 12वीं कक्षा की गरीब छात्राओं को फ्री शिक्षा की सुविधा वापस ले ली है। उन्होंने कहा कि यदि उप मुख्यमंत्री को अपने पारिवारिक बिजनेस के लिए लिए बार-बार दिल्ली की यात्रा करनी पड़ती है, तो उनको अपनी जेब से खर्चना चाहिए। बादल को लोगों को बताना चाहिए कि क्यों वह बार-बार दिल्ली जाते हैं। इसके अलावा वह सरकारी हैलीकाप्टर से अपने पैतृक गांव बादल भी जाते हैं। हैरानीजनक है कि सुखबीर दिल्ली से अपने गांव जाने के लिए 1.40 लाख रुपए प्रति घंटे की दर से हैलीकाप्टर किराए पर लेते हैं।
(अपनी बातों को जन-जन तक पहुंचाने व देश के लोकप्रिय न्यूज साइट पर समाचारों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें- Email ID- contact@newsforall.in तथा फोन नं.- +91 8922002003.)
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: नया एयरक्राफ्ट खरीदकर पैसा बर्बाद कर रही है आकाली-भाजपा सरकार: पंजाब कांग्रेस Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in