ताज़ा ख़बर

अकाली-भाजपा के झूठे वादों से खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं एनआरआई

पंजाब कांग्रेस के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा का प्रमुख पंजाबी अमेरिकियों ने किया जोरदार स्वागत 
वाशिंगटन। पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार एनआरआइज की समस्याओं को हल करने में नाकाम रही है, जिससे उन्हें अपने घर में ही धोखे का सामना करना पड़ रहा है। यदि उचित वातावरण मिला होता तो एनआरआई पंजाब में निवेश करने को तैयार थे। यहां एक आधकारिक दौरे पर पहुंचे बाजवा का 200 के करीब प्रमुख पंजाबी अमेरिकियों द्वारा शानदार समारोह में जोरदार स्वागत किया गया। इसका आयोजन जगदेव सिंह बाजवा व बोबी सिधु द्वारा किया गया था। प्रदेश कांग्रेस के प्रधान को इंडियन नेशनल ओवरसीज कांग्रेस (आईएनओसी) के उपाध्यक्ष मोहिंदर सिंह गिलचियां द्वारा न्यूयार्क में हुई बैठक के दौरान स्वागत किया गया। आईएनओसी के प्रधान प्रधान जार्ज इब्राहिम ने कहा कि न्यूयार्क का पंजाबी समाज 8 जून को भी बाजवा का सम्मान करेगा। एनआरआइज के साथ हुई बैठक में बाजवा ने कहा कि उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, जिन्होंने एनआरआइज के हक में कदम उठाने का वादा किया था, की बातें सिर्फ हवाई साबित हुई हैं। अकाली-भाजपा सरकार की नीतियों से एनआरआइज परेशान हैं। उन्होंने सुखबीर बादल को सवाल किया कि क्या पिछले छह सालों के दौरान एन.आर.आइज ने पंजाब में कितना निवेश किया है? बाजवा ने कहा कि पंजाब औद्योगिक क्रांति लाने व नए और मौजूदा उद्योगों की जरूरतों के अनुसार औद्योगिक नीति लाने में असफल रहा है। सुखबीर द्वारा घोषित नई औद्योगिक नीति में औद्योगिक क्षेत्र में एनआरआई निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए कुछ भी नहीं रखा गया है। राज्य में उद्योगों की जरूरत के मुताबिक बिजली नहीं है। कच्चे माल पर भारी टैक्सों व महंगी बिजली के चलते उद्योगों की लागत बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि नई नीति बनाने को लंबा समय चाहिए और इसको लागू करने में कई साल लग जाते हैं। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार के पिछले छह सालों के शासन में पंजाब पहले से 12वें स्थान पर पहुंच चुका है। पंजाब के 70 प्रतिशत लोग नशेड़ी बन चुके हैं और बाकी के 30 प्रतिशत अब सरकार द्वारा घोषित आनलाइन लाटरी प्रणाली का शिकार बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि बादल परिवार ने राज नहीं सेवा के नारे से पंजाब में हरेक चीज पर कब्जा कर लिया है। अकाली-भाजपा सरकार कानून-व्यवस्था कायम रखने में नाकाम रही है। 
अमेरिकी अधिकारियों व भारतीय एम्बेसडर से मिले पंजाब कांग्रेस के प्रधान बाजवा 
वाशिंगटन। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों व भारतीय एम्बेसडर निरुपमा राव से मुलाकात की। बाजवा के साथ सप्ताह भर के दौरे पर अमेरिका पहुंचे शिष्टमंडल में तामिलनाडू से कांग्रेसी सांसद मनिका टैगोर, उड़ीसा से कांग्रेसी सांसद भक्त चरण दास, महाराष्ट्र से एनसीपी एमपी सुप्रिया सुलेमान, बिहार से भाजपा एमपी उदय सिंह, उड़ीसा से बीजेडी एमपी बिजयंत पांडा व सिक्कम से एसडीएफ एमपी पीडी राव भी शामिल हैं। यहां अमेरिकी व भारतीय अधिकारियों से मुलाकात दौरान बाजवा ने एनआरआइज से संबंधित अलग-अलग मुद्दों पर बातचीत की। अन्य अफसरों में बाजवा वाशिंगटन डीसी के पूर्व सीएफओ नटवर गांधी, स्टेट बर्नस (यूएस डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट) के उप सचिव, यूएस डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस के उप सचिव, अंबेसडर डबिनस (यूएस डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट) निरुपमा राव से भी मिले। वह हेरिटेज फाउंडेशन भी गए। इस मौके पर जगदेव सिंह बाजवा और बोबी सिधु भी साथ थे। 
(अपनी बातों को जन-जन तक पहुंचाने व देश के लोकप्रिय न्यूज साइट पर समाचारों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें- Email ID- contact@newsforall.in तथा फोन नं.- +91 8922002003.)
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: अकाली-भाजपा के झूठे वादों से खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं एनआरआई Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in