ताज़ा ख़बर

ई-मैक्स में मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

चंडीगढ़। हमारी असंतुलित जीवनशैली का पर्यावरण पर विपरीत प्रभाव पड रहा है, विशेष रूप से हमारे खान-पान ने पर्यावरण का माहौल बिगाड़ दिया है। सयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन के अनुसार हर साल 1.3 अरब टन भोज्य पदार्थों का नुकसान हो रहा है। यह सब अफ्रिका में कुल उत्पादित अनाज के बराबर है। इस अन को बचाने के लिए इस बार पर्यावरण दिवस की थी सोचो, खाओ और बचाओ निर्धारित की गयी है। इसी को ध्यान में रखते हुए ई-मैक्स ग्रुफ ऑफ इन्स्टीट्यूशन के ईको कल्ब के सदस्यों द्वारा कालेज कैंपस में फैकल्टी मैंबरों एवं विद्यार्थियों के साथ मिलकर एक कार्यक्रम आयोजित किया। कालेज के मैकेनिकल विभागाध्यक्ष डाक्टर जयसिंह ने कालिज कैंपस में पौधे लगाकर इस कार्यक्रम की शुरूवात की और पर्यावरण संरक्षण के उपायों के बारे मे बताया। ईको कल्ब के प्रेजीडेंट ने डाक्टर जयसिंह को पौधा दिया और पौधारोपण का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए, प्लास्टिक से बने लिफापों को प्रयोग में नही लाना चाहिए, शून्य प्रदूषण वाले व्हीकल का ही प्रयोग करना चाहिए। हमें ऐसे तरीके अपनाने चाहिए जो पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे। कालेज के विद्यार्थियों एवं फैक्लटी मैंबरों द्वारा पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु शपथ ग्रहण की गयी । कार्यक्रम में ई-मैक्स कालिज के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप अग्रवाल, वित्त सचिव राजीव बंसल, इंजीनियर विजय शर्मा, सुमित गर्ग, राजेन्द्र सिंह, रवि दुहन, मतलुब अली, सलेन्द्र, बीएड के एचओडी विजय कुमार, प्रोफेसर कुलदीप कौर, राजीव कुमार, संजू, कविता, प्रभजोत, मीडिया हैड प्रवीन शर्मा के अलावा अन्य विधार्थीगण उपस्थित थे। ई-मैक्स ग्रुफ ऑफ इन्स्टीट्यूशन के चेयरमैन पीआर बंसल ने इस कार्यक्रम के लिए कालिज प्रबन्धन की सराहना की और अपने एक विशेष सदेंश में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से विद्यार्थियों में समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी की भावना जागृत होती है। आज के समय पर्यावरण संरक्षण की मांग है अगर समय रहते वातावरण शुद्ध व साफ सुथरा नही रखा गया तो धरा पर विनाश का खतरा मंडरा सकता है। बीएड कालेज की प्रोफेसर एवं ईको कल्ब की प्रजीडेंट कुलदीप कौर ने पोधारोपण करते हुए कहा कि इस सामाजिक कार्य के तहत हम युवाओं को पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक करना चाहते है और हमारा मकसद पर्यावरण के प्रति अधिकत्म भागीदारी करना है। ग्रुप के वित्त सचिव राजीव बंसल ने पौधारोपण को पर्यावरण की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होने कहा कि पेड़-पौधे पृथ्वी पर जीवन का अहम हिस्सा है, पेड-पौधे इंसान एवं सभी जीवों के लिए जरूरी ऑक्सीजन की पूर्ति करता है परन्तु पिछली एक सदी में देश की विकास के लिए जंगलों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है।
 (अपनी बातों को जन-जन तक पहुंचाने व देश के लोकप्रिय न्यूज साइट पर समाचारों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें- Email ID- contact@newsforall.in तथा फोन नं.- +91 8922002003.)
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: ई-मैक्स में मनाया विश्व पर्यावरण दिवस Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in