ताज़ा ख़बर

गगहा बाजार के तिहरे हत्याकांड के पीडि़त व्यापारी परिवार को मिली पांच लाख की सरकारी मदद

गेारखपुर। गगहा बाजार में व्यापारी परिवार के यहां पिछले दिनों हुए तिहरे हत्याकांड में मारे गये दुर्वासा गुप्ता, उनकी पत्नी प्रभावती गुप्ता एवं पुत्र बाबूलाल गुप्ता के पीडि़त परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से प्राप्त पांच लाख चेक डीएम रवि कुमार एनजी नें अपने आवास पर दिया। इस सहायता राशि में से तीन लाख का चेक स्व. दुर्वासा गुप्ता के पुत्र भोला गुप्ता को तथा दो लाख का चेक स्व.बाबू लाल गुप्ता की विधवा लक्ष्मी गुप्ता को मिला। पीडि़त गरीब व्यापारी परिवार को सहायता राशि दिलाने के लिये प्रारंभ से ही लगे सपा के पूर्व प्रदेश महासचिव एवॅ आल इंडिया उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमॅडल के राष्ट्रीय महासचिव अशोक लोहिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है। जिलाधिकारी आवास पर चेक वितरण के समय सपा के जिलाघ्यक्ष अवधेश यादव, पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव अशोक लोहिया, सपा व्यापार सभा के प्रदेश सचिव व पार्षद विंघ्यवासिनी जायसवाल, जीडीए सदस्य व लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष सॅजय पहलवान, महानगर उपाध्यक्ष सुरेंद्र निषाद, मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष शकील शाही, अनूप शुक्ला, संजय अग्रवाल, जेपी जायसवाल, आन्नद टिबडेवाल, व्यापारी विनय सिंह, रामनाथ यादव, राजेश्वर त्रिपाठी, ओमप्रकाश यादव, राज कुमार सिंह, गुडडू अंसारी, अखिलेश पाण्डे, शैलेष कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
(अपनी बातों को जन-जन तक पहुंचाने व देश के लोकप्रिय न्यूज साइट पर समाचारों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें- Email ID- contact@newsforall.in तथा फोन नं.- +91 8922002003.)
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: गगहा बाजार के तिहरे हत्याकांड के पीडि़त व्यापारी परिवार को मिली पांच लाख की सरकारी मदद Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in