ताज़ा ख़बर

ई-मैक्स की छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

चंडीगढ़ (प्रवीण शर्मा)। आज लडकियों के साथ बढ रही छेडछाड की घटनाओं को देखते हुए ई-मैक्स ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूशन ने ड्रग्र मार्शल आर्टस कल्ब के सहयोग से एक दिन की टे्रनिंग सत्र की शुरूवात की। जिसमें ड्रग्र मार्शल आर्टस कल्ब के कोच पीयूष भल्ला, अनु रानी, एवं ज्योति बेदी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सीखाए। छात्राओं को पंच मारने की टेक्रीक सिखायी। उन्हे बताया गया कि सामने वाला बेशक ढील-ढोल में तगडा हो, लेकिन सही तरीके से वार किया जाये तो उसे चित कर सकते है। कोच अनु रानी ने छात्राओं की आत्मरक्षा के लिए विभिन्न टिप्स दिये उन्होने बताया कि नाजूक हिस्सों को टार्गेट करें। गर्दन से ऊपर वाले हिस्से जैसे नाक पर पंच मारा जाये तो सामने वाला दो-तीन मिनट तक संभल नही पायेगा। ठूड्डी पर वार करना भी काफी असरदार रहेगा। छाती के बीचों बीच ठीक से पंच लगे तो सामने वाले को कुछ देर सांस नही आयेगी और आपको भागने का समय मिल जायेगा। सैडिंल की हील हथियार भी हो सकती है, इससे पैर के पंजे पर वार किया जा सकता है। ई-मैक्स ग्रुप के चेयरमैन पीआर बंसल ने कहा कि आज के दौर में लडकी को इस प्रकार की टे्रनिंग की अत्यन्त आवश्कता है, जिससे वह अपनी रक्षा स्वंय कर सके। उन्होने ड्रग्र मार्शल आर्टस कल्ब के कोच पीयूस भल्ला, अनु रानी, एवं ज्योति बेदी का ई-मैक्स की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सीखाने के लिए धन्यवाद दिया। ई-मैक्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए छात्रओं को उनके आत्मबल के प्रति जागरूक किया जाये। जिससे कभी जरूरत पडने पर वह स्वंय अपनी रक्षा कर सके। ई-मैक्स ग्रुप के वित्त सचिव राजीव बंसल ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए कालिज के इवेंट मैनेजर की सराहना की और कहा कि आज इस लडकियों को मजबूत बनाने के लिए यह जरूरी है। उनके मनोबल को नई ऊचाई प्रदान करने का यह बेस्ट तरीका है। ई-मैक्स गल्र्स हास्टिल की वार्डन योगिता ने कहा कि ई-मैक्स में किये गये इस कार्यक्रम की लडकियों को आत्मबल के बारे में जानकारी मिली उन्होने कहा कि कुछ छात्रायें अपने आपको कमजोर समझती है लैकिन यह उनकी भूल है।
 (अपनी बातों को जन-जन तक पहुंचाने व देश के लोकप्रिय न्यूज साइट पर समाचारों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें- Email ID- contact@newsforall.in तथा फोन नं.- +91 9411755202.। अपने आसपास के आंतरिक व बाह्य हलचल को मेल द्वारा हमें बताएं। यदि आप चाहते हैं कि आपका नाम, पता, फोन, इमेल आइडी गोपनीय रखा जाए तो इसका अक्षरशः पालन होगा।)
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: ई-मैक्स की छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in