ताज़ा ख़बर

महाराजगंज में कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे जितेन्द्र स्वामी, जीत पक्की

पटना। महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के उप चुनाव में जितेंद्र स्वामी कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। वे मंगलवार को नामांकन करेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमचंद्र मिश्रा ने सोमवार को यह जानकारी दी। स्वामी, महाराजगंज के दिवंगत राजद सांसद उमाशंकर सिंह के पुत्र हैं। सिंह के निधन के कारण वहां दो जून को उप चुनाव है। सिंह राजद के सांसद थे। समझा जा रहा है जितेन्द्र स्वामी को सहानुभूति लहर का लाभ मिल सकता है। स्थानीय लोगों की माने तो जितेन्द्र की जीत पक्की है। राजद ने प्रभुनाथ सिंह को उम्मीदवार बनाया है। स्वामी के मैदान में आ जाने से महाराजगंज में त्रिकोणीय संघर्ष की तस्वीर बन सकती है। इधर, जदयू उम्मीदवार की हैसियत से मानव संसाधन विकास मंत्री पीके शाही ने आज नामांकन किया। राजद उम्मीदवार प्रभुनाथ सिंह मंगलवार को नामांकन करेंगे। स्वामी को उम्मीदवार बनाने का फैसला उच्च स्तर पर लिया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी उम्मीदवारी पर विचार करने के लिए दिल्ली बुलाए गए थे। स्वामी अहमद पटेल से मिले। पटेल ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से टेलीफोन पर उनकी बातचीत कराई। उसके बाद उनके नाम की घोषणा की गई। (साभार)
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: महाराजगंज में कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे जितेन्द्र स्वामी, जीत पक्की Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in