ताज़ा ख़बर

ई-मैक्स स्कूल में दी गई चाचा नेहरू को भावभीनी श्रद्धांजलि

चंडीगढ़। ई-मैक्स इण्टरनेशनल स्कुल के अध्यापकों, अध्यापिकाओं एवं स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की शुरूआत स्कूल की प्रिसीपल तेजेन्द्रपाल कौर ने पं.नेहरू के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर की। उन्होंने पं.नेहरू के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में स्कूल के सभी अध्यापक, अध्यापिकायें में शोभा राणा, गीता जस्सी, सैफाली शर्मा, निधी गुप्ता, नरेन्द्र, विशाल, प्रिति, इदु, अनिशा, सिमी, संतोष, दलजीत, हरमोहन, तरसेम किशन एवं स्कूल की छोटे-छोटे बच्चे उपस्थित थे। सभी चाचा नेहरू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ई-मैक्स इण्टरनेशनल स्कूल की प्रिंसीपल तेजेन्द्रपाल कौर ने कहा कि नेहरू भारत को स्वंत्रत कराने के लिए अग्रसर रहे और महात्मा गांधी से कंधा से कंधा मिलाकर भारत को स्वतंत्र कराया। देश के स्वंत्रत होने के बाद वे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने। स्कूल की कोर्डिनेटर शोभा राणा ने कहा कि पं.नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे इसलिए बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। ई-मैक्स ग्रुप के चेयरमैन पीआर बंसल ने अपने एक विशेष संदेश में नेहरू को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पंडित जी एक महान नेता थे, आज के युग में उन जैसा नेता होना बहुत बड़ी बात होगी।
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाएँ क्रांति की पहल हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रियाएँ ज़रूर व्यक्त करें।

Item Reviewed: ई-मैक्स स्कूल में दी गई चाचा नेहरू को भावभीनी श्रद्धांजलि Rating: 5 Reviewed By: newsforall.in